Home Latest News DGP गौरव यादव ने जालंधर में अत्याधुनिक ANTF रेंज द़फ्तर का किया...

DGP गौरव यादव ने जालंधर में अत्याधुनिक ANTF रेंज द़फ्तर का किया उद्घाटन

39
0
Google search engine

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आज जालंधर में पुलिस लाइन्ज में नई बनी अति- आधुनिक एंटी- नारकोटिक्स टास्क फोर्स जालंधर रेंज इमारत का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर राज्य में चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध को आगे बढ़ाते डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज जालंधर में पुलिस लाइन्ज में नई बनी अति- आधुनिक एंटी- नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) जालंधर रेंज इमारत का उद्घाटन किया। डीजीपी के साथ विशेष डीजीपी ए.एन.टी.एफ. कुलदीप सिंह, ए.डी.जी.पी. ए.एन.टी.एफ. नीलाभ किशोर और एडीजीपी स्टेट आम्र्ड पुलिस पंजाब एम.एफ.फारूकी भी मौजूद थे।

जिक्रयोग्य है कि लगभग 9000 वर्ग फुट के कवर्ड क्षेत्र में फैली और 1.60 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनी यह अति- आधुनिक इमारत, रेंज की कार्य-कुता को बढ़ाने और नशा तस्करी के साथ और प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार की गई है। इसमें गजटिड अधिकारियों के लिए समर्पित द़फ्तर, जांच अधिकारियों और सहायक स्टाफ के लिए कैबिन, रीडर का कमरा और एक आधुनिक कान्फ्ऱैंस रूम शामिल है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अति- आधुनिक साधनों के साथ लैस इस सुविधा का उद्देश्य बड़े नशा तस्करों को रोक लगाना और राज्य में फैल रहे अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी नैटवर्को को तबाह करना है।

उन्होंने बताया कि इस विशेष यूनिट में मोबाइल और कंप्यूटर फोरैंसिक टूल, उन्नत डेटा विेषण प्रणालियों, फोरैंसिक डेटा एक्स्ट्रैक्शन, डीक्रिप्शन और विेषण सामथ्र्य के साथ-साथ क्रिप्टोकरंसी की ट्रेकिंग वाले उपकरण भी शामिल हैं। डीजीपी ने कहा, ड्रग एनफोर्समैंट में तकनीकी अपग्रेडेशन की विशेष जरूरत को पहचानते हमने न केवल बुनियादी ढांचा प्रदान किया है बल्कि इन उन्नत उपकरणों को चलाने में माहिर तकनीकी स्टाफ भी तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि एएनटीएफ ने, अब 70, 000 से अधिक अपराधियों की आवाज वाले डेटाबेस और अन्य अति-आधुनिक विशेषताओं वाले पंजाब आर्टीफीशियल इंटैलीजैंस सिस्टम( पी.ए.आई.एस. 2. 0) के साथ अपनी तकनीकी सामथ्र्य को और अपग्रेड किया है, जिससे अपराधियों को और अधिक आसानी के साथ काबू करने में मदद मिलेगी। युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के नतीजे सांझा करते डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 35, 133 एफ.आई.आरज दर्ज कीं और 50,238 नशा तस्करों को गिऱफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2229 किलो हैरोइन, 667 किलो अफीम, 28 टन भुक्की, 68 किलो चरस, 783 किलो गांजा, 29 किलो आईसीई, 4 किलो कोकीन, 48.64 लाख नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 16.68 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम को बड़ी सफलता करार देते कहा कि यह अभियान राज्य से नशे के पूरी तरह खात्मे तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों को सेफ पंजाब चैटबोट 97791- 00200 के द्वारा गुप्त तौर पर नशे सम्बन्धित जानकारी देने के लिए भी अपील की। इस मौके पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर धनप्रीत कौर, डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डीआईजी ए.एन.टी.एफ. संजीव कुमार रामपाल, डी.आई.जी. ए.एन.टी.एफ. अखिल चौधरी और ए.आई.जी.ए.एन.टी.एफ. अश्वनी गोटियाल भी मौजूद थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here