Home Latest News Tarn Taran: लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, युवक ने फिर खुद...

Tarn Taran: लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, युवक ने फिर खुद को भी शूट कर किया सुसाइड

26
0
Google search engine
जिले के उसमा गांव में स्थित एक लॉ कॉलेज में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
जहां, लॉ कॉलेज में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। युवक प्रिंस राज नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था। मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कॉलेज में पहुंचा और उसने संदीप कौर के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी ने भी की आत्महत्या
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अभि राज के रूप में हुई है। उसने छात्रा की हत्या करने के तुरंत बाद खुदकुशी कर ली।
पहले से कर रहा था परेशान
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक काफी समय से संदीप कौर को परेशान कर रहा था। इसे एकतरफा लगाव या पीछा करने (स्टॉकिंग) का मामला माना जा रहा है। इसी परेशानी के चलते उसने आज यह खौफनाक कदम उठाया।
कॉलेज में मचा हड़कंप
घटना के बाद छात्रा का शव कॉलेज की कक्षा में ही पड़ा रहा। जब छात्रों और स्टाफ को इस घटना का पता चला तो पूरे कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें क्लासरूम के अंदर छात्रा का शव दिखाई दे रहा है।
कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कॉलेज प्रशासन के जिम्मेदार लोग मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद आरोपी कॉलेज के अंदर पिस्टल कैसे लेकर पहुंचा? इस बारे में भी पुलिस अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
परिवार ने मांगा इंसाफ
मृत छात्रा संदीप कौर के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस का आया बयान
पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और जांच पूरी सावधानी से की जा रही है। कॉलेज की सुरक्षा, आरोपी की पृष्ठभूमि और छात्रा को पहले से मिल रही धमकियों जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here