Home Latest News Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश, मचा हड़कंप

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश, मचा हड़कंप

52
0
Google search engine

बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 में सोमवार सुबह 8 बजे एक हैरान करने वाली घटना हुई।

बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 में सोमवार सुबह 8 बजे एक हैरान करने वाली घटना हुई। फ्लाइट के दौरान एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। यह व्यक्ति शौचालय ढूंढ़ने के लिए कॉकपिट के पास गया था। यात्री ने कॉकपिट का सही पासकोड भी डाला, लेकिन कप्तान ने दरवाजा नहीं खोला। इसके पीछे कारण यह था कि उन्होंने हाईजैक की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दी। बताया गया है कि यह यात्री अपने 8 अन्य साथियों के साथ फ्लाइट में सफर कर रहा था। कुल 9 यात्रियों को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया।
एयर इंडिया ने दी ये प्रतिक्रिया
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा “हमें बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में हुई घटना की जानकारी है। यात्री शौचालय ढूंढ़ते समय कॉकपिट के पास पहुंच गया। हमारी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता है और किसी प्रकार की सुरक्षा में कमी नहीं हुई। लैंडिंग के समय संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई और मामले की जांच चल रही है।”
सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि फ्लाइट में उनके मज़बूत सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण किसी प्रकार का समझौता नहीं हुआ।
यात्री के खिलाफ कार्रवाई
एयर इंडिया के सूत्रों के अनुसार, इस यात्री को अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। भविष्य में उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है, ताकि वह उड़ानों में यात्रा न कर सके।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here