Home Latest News Punjab Government नहीं कटने देगी किसी भी पात्र लाभार्थी का राशन...

Punjab Government नहीं कटने देगी किसी भी पात्र लाभार्थी का राशन कार्ड : कैबिनेट मंत्री Dr. Baljeet Kaur

116
0
Google search engine

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भारतीय जनता पार्टी की निम्नस्तरीय चालों को किसी भी हालत में कामयाब नहीं होने देगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भारतीय जनता पार्टी की निम्नस्तरीय चालों को किसी भी हालत में कामयाब नहीं होने देगी, क्योंकि उनकी केंद्र सरकार ने पंजाब के 55 लाख गरीब लोगों का राशन बंद करने का फैसला किया है। यह महज एक फैसला नहीं, बल्कि पंजाब पर सीधा हमला है। ये शब्द कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने स्थानीय विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रैंस में कहे। कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब में कुल 1.53 करोड़ लोगों को राशन कार्ड के जरिए मुफ्त राशन मिलता है और केंद्र के इस मनमाने आदेश से 8 लाख से ज्यादा कार्ड कट जाएंगे, जिससे सितंबर महीने से 32 लाख ज़रूरतमंद पंजाबियों का राशन बंद हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में भी ई-केवाईसी के नाम पर 23 लाख लोगों का राशन रोका गया था। कैबिनेट मंत्री ने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार किसी भी योग्य लाभार्थी का राशन कार्ड नहीं कटने देगी और केंद्र की इस चालाकी को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान ने लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी करने के लिए केंद्र से 6 महीने का समय भी मांगा है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राशन की लड़ाई नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। इस मौके विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, जगदेव सिंह बाम, जिला योजना समिति के चेयरमैन सुखिजंदर सिंह कौनी, कैबिनेट मंत्नी के निजी सहायक अर्शदीप सिंह सिद्धू और शिंदरपाल सिंह , युवा नेता सरबजीत सिंह हैप्पी भुल्लर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
पंजाब के लोगों को हर संभव संघर्ष करके इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा : कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां
मोगा: इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, मीडिया प्रभारी गुरमिंदर सिंह, मीडिया सचिव अमृतपाल सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मोदी सरकार ने केवाईसी न होने का बहाना बनाकर जुलाई से ही 23 लाख गरीब लोगों का राशन बंद कर दिया है और अब 30 सितंबर के बाद 32 लाख और लोगों का राशन बंद करने की धमकी दी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह जनविरोधी और गरीब विरोधी फैसला पंजाब पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इसे केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात मानती है और आम आदमी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर लड़ेगी। सभी विधायकों ने कहा कि वास्तव में दिल्ली के एसी कमरों में बैठे लोग पंजाब के गांवों की वास्तविक स्थिति को नहीं समझते। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या बेटे को नौकरी मिल जाने से पूरा परिवार अमीर हो जाता है? क्या पुरानी गाड़ी होने का मतलब यह है कि परिवार भूखा नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि असल में भाजपा पंजाब के गरीबों का दर्द समझना ही नहीं चाहती, वह सिर्फ़ बहाने ढूंढ रही है और राशन बंद कर रही है।
कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने कहा कि जब तक भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में है, किसी भी गरीब का राशन बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 1.29 करोड़ राशन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है और अगले 6 महीनों में घर-घर जाकर बाकी लोगों का सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार का पंजाबियों से वादा है कि किसी भी लाभार्थी का राशन कार्ड नहीं कटेगा, किसी मां की थाली खाली नहीं रहेगी और कोई बच्चा भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ राशन की लड़ाई नहीं है, यह सम्मान की लड़ाई है, अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here