Home Latest News बजाज ऑटो के मालिक मधुर बजाज का निधन, पीछे छोड़ गए इतनी...

बजाज ऑटो के मालिक मधुर बजाज का निधन, पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

92
0
Google search engine

बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन मधुर बजाज का शुक्रवार को निधन हो गया।

बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 63 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार, बजाज को कुछ दिन पहले स्ट्रोक आने के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के चलते दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। 24 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
मधुर बजाज देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे। रिपोर्ट के अनुसार वे अपने पीछे 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि छोड़ गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, मधुर बजाज की कुल संपत्ति लगभग 4.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वह बजाज परिवार के उन सदस्यों में से एक हैं जिनकी बजाज समूह में हिस्सेदारी है। आइये हम आपको उनकी संपत्तियों और उनके पोर्टफोलियो के बारे में बताते हैं।

मधुर बजाज का पोर्टफोलियो

फोर्ब्स की फरवरी 2021 की अरबपतियों की सूची में मधुर बजाज 421वें स्थान पर थे। 31 मार्च 2025 तक उनके पास कई कंपनियों के शेयर हैं, जिनकी कीमत 2,914.4 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा उनके परिवार के पास भी करोड़ों रुपए की संपत्ति है। बजाज परिवार, जिसमें मधुर बजाज भी शामिल हैं, को फोर्ब्स इंडिया की 2024 की 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वें स्थान पर रखा गया है, जिसकी कुल संपत्ति 23.4 बिलियन डॉलर है। बजाज समूह देश की अग्रणी ऑटो कंपनी है, जिसका दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में काफी काम है।
शेयर बाजार में तेजी के बीच आज बजाज ऑटो के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, सेंसेक्स आज 15,000 अंक ऊपर 75,385.32 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं बजाज ऑटो के शेयर में 2.20 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।
खबर लिखे जाने तक बजाज ऑटो के शेयर करीब 166 रुपये की तेजी के साथ 7739.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले कारोबारी दिन से लेकर आज के उच्चतम स्तर तक करीब 5,346.39 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here