Home Latest News Jalandhar: BJP नेता Manoranjan Kalia के घर हुआ ग्रेनेड हमला; ई-रिक्शा पे...

Jalandhar: BJP नेता Manoranjan Kalia के घर हुआ ग्रेनेड हमला; ई-रिक्शा पे आए थे हमलावर

76
0
Google search engine

सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड नुमा चीज़ से हमला किया।

सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड नुमा चीज़ से हमला किया। हमले के दौरान जोरदार धमाका हुआ और घर के दरवाजे और खिड़कियां टूट गई। सूचना मिलते ही मौके पर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों का तांता लग गया। हालांकि पुलिस अधिकारी ग्रेनेड हमले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं तथा अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सूत्र बताते हैं कि हमलावर ई-रिक्शा पर आए थे। फिलहाल देर रात डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी सुखविंदर सिंह जांच कर रहे थे और मौके पर फोरैंसिक टीम भी पहुंच चुकी थी। खबर लिखे जाने जांच जारी रही।

   

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here