Actress ने दिया मुंह तोड़ जवाब
‘शक्तिमान’ के नाम से मशहूर मुकेश खन्ना हमेशा से ही अलग-अलग विवादों और मुद्दों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह हर विषय पर अपनी राय खुलकर रखते आए हैं। हाल ही में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर कमेंट किया था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए है।
उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक पुराने एपिसोड को याद किया, जिसमें सोनाक्षी ‘रामायण’ से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। इसके बाद मुकेश खन्ना ने उनकी परवरिश पर सवाल करते हुए उन्हें ट्रोल किया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश को जवाब दिया है। ऐसा लग रहा है कि दोनों की सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है।