Home Latest News Barnala Assembly By-Election, SSP ने पोलिंग बूथों पर ड्यूटी निभा रहे स्कूली...

Barnala Assembly By-Election, SSP ने पोलिंग बूथों पर ड्यूटी निभा रहे स्कूली बच्चे की हौसला अफजाई की

87
0
Google search engine

 Barnala विधानसभा के उपचुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए।

 Barnala विधानसभा के उपचुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई। शांतिपूर्वक चुनाव निपटाने में प्रशासन का भी अहम योगदान रहा।

SSP Sandeep Kumar Malik ने विभिन्न पोलिंग बूथों पर जाकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया व पोलिंग बूथों पर ड्यूटी निभा रहे स्कूली बच्चे की भी हौसला अफजाई की।

SSP मलिक ने कहा कि पुलिस द्वारा हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। उन्होंने शांति पूर्वक चुनाव करवाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की पीठ थपथपाई व इलाके के लोगों का भी धन्यवाद किया।
लोगों में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। बाद दोपहर तीन बजे तक 40 फीसदी लोग अपने मत का इस्तेमाल कर चुके थे।
वहीं जिला चुनाव अफसर बरनाला पूनमदीप कौर के निर्देश पर वोटरों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
क्षेत्र मे कुल 212 पोलिंग बूथ बनाए गए व चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार ग्रीन बूथ, आदर्श पोलिंग बूथ, दिव्यांग लोगों के लिए बूथ, औरतों के लिए ¨पक बूथ व युवकों के लिएपोलिंग बूथ स्थापित किए गए। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशनों पर 1000 से अधिक छात्र वालंटियर्ज ने सेवाएं निभाई।
हर पोलिंग स्टेशन पर बुजुर्गो व दिव्यांग वोटरों के लिए व्हील चेयर का प्रबंध किया गया। मतगणना 23 नवम्बर को होगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here