Home delhi November में त्योहारों और सार्वजनिक अवकाश के चलते बैंकों में 13 दिन...

November में त्योहारों और सार्वजनिक अवकाश के चलते बैंकों में 13 दिन छुट्टियां

95
0
Google search engine

त्योहारों के चलते बैंकों में कई छुट्टियां होने वाली हैं।

नवंबर का महीना आने वाला है, और इसके साथ ही त्योहारों के चलते बैंकों में कई छुट्टियां होने वाली हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, नवंबर में बैंकों में कुल 13 दिन अवकाश रहेगा, जिसमें साप्ताहिक (शनिवार-रविवार) की छुट्टियां भी शामिल हैं। ध्यान दें कि ये छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

नवंबर 2024 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
1 नवंबर: दिवाली अमावस्या
2 नवंबर: दिवाली (बलि प्रतिप्रदा)
3 नवंबर: रविवार
7 नवंबर: छठ
8 नवंबर: छठ
9 नवंबर: दूसरा शनिवार
10 नवंबर: रविवार
12 नवंबर: ईगास-बग्वाल
15 नवंबर: गुरु नानक जयंती
17 नवंबर: रविवार
18 नवंबर: कनकदास जयंती
23 नवंबर: सेंग कुट्सनेम, चौथा शनिवार
24 नवंबर: रविवार

राज्यों के अनुसार बैंक छुट्टियां
हर राज्य में छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है, जिसमें राज्य विशेष के त्योहार शामिल हैं। पूरी लिस्ट RBI की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां राज्यों के हिसाब से छुट्टियों का विवरण दिया गया है।

बैंक बंद रहने पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सहायता से ग्राहक अवकाश वाले दिनों में भी अपने बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here