Home haryana Congress को Jats and Dalits का साथ, Haryana में दो दर्जन सीटों...

Congress को Jats and Dalits का साथ, Haryana में दो दर्जन सीटों पर आर-पार की लड़ाई

133
0
Google search engine

हरियाणा के चुनावी रण में एक्जिट पोल के नतीजों ने जो तस्वीर पेश की है, उससे अलग करीब दो दर्जन विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। इन विधानसभा सीटों पर कई दिग्गज फंसे हुए हैं।

मुकाबले में कुछ भी नतीजा सामने आ सकता है। करीब 10 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा व कांग्रेस के बागी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि यदि इतनी संख्या में निर्दलीय और बागी चुनाव जीत गये तो वह पिछली बार की तरह इस बार भी गेम पलट सकती है।

जाट-दलित वोट कांग्रेस को मिलने की संभावना

लोकसभा चुनाव के नतीजों की तरह विधानसभा चुनाव में भी जाट व दलित मतदाताओं का साथ कांग्रेस को मिलने की संभावना है, जबकि कुछ दलित व जाट मतदाताओं का भाजपा के प्रति भी झुकाव दिखाई दिया है। अधिकतर एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक हरियाणा में सभी क्षेत्रीय दल मिलाकर दो से आठ सीटें तक ले सकते हैं, जबकि निर्दलीय भी इतनी ही संख्या में मुकाबले में हैं। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा को खेल करने का मौका मिल सकता है।

एक्जिट पोल में लाडवा से जीत रहे सीएम सैनी

एक्जिट पोल के नतीजों ने लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीत को स्पष्ट तौर पर दर्ज किया है, जबकि गढ़ी सांपला किलोई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव जीत रहे हैं। उचाना में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के सामने फंसे हुए हैं, जबकि हिसार में भाजपा की बागी पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भारी बताई जा रही है। यहां भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. कमल गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं।

फंसी हुई है भव्य बिश्नोई की सीट

एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस के राव दान सिंह महेंद्रगढ़ में फाइट में हैं, जबकि पलवल में कांग्रेस के ही करण सिंह दलाल और भाजपा के रजत गौतम में सीट फंसी हुई है। आदमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भाजपा उममीदवार भव्य बिश्नोई की सीट फंसी हुई है, जबकि कैथल में कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को चुनाव जीतने में परेशानी नहीं आ रही है।

अनिल विज को चित्रा सरवारा से मिली है टक्कर

पूंडरी में पहली बार भाजपा की जीत की संभावना जताई जा रही है। यहां भाजपा के सतपाल जांबा कांग्रेस के सुल्तान जडोला के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। टीआइएफ रिसर्च एंड जिस्ट एक्जिट पोल के मुताबिक अंबाला छावनी में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा से टक्कर मिली है। तिगांव में कांग्रेस के बागी ललित नागर मजबूत स्थिति में बताए जाते हैं।

इन सीटों पर भी मजबूत फाइट

बादशाहपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री राव नरबीर की स्थिति काफी मजबूत है। फरीदाबाद में भाजपा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल चुनाव जीतते बताए जा रहे हैं। अटेली में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतती बताई गई हैं। ऐलनाबाद में इनेलो के अभय सिंह चौटाला कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल पर भारी हैं। दोनों में जबरदस्त फाइट बनी है।

सिर्फ दो मंत्रियों की जीत पक्की

हरियाणा की 17 आरक्षित विधानसभा सीटों में नौ पर कांग्रेस, पांच पर भाजपा बढ़त में हैं, जबकि तीन सीटें ऐसी हैं, जहां कांटे का मुकाबला है। भाजपा सरकार के मौजूदा मंत्रियों में सिर्फ दो की जीत पक्की बताई जा रही है।

Google search engine