Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homelatest NewsSamsung के इन ईयरबड्स में भी मिल रहा Galaxy AI फीचर्स

Samsung के इन ईयरबड्स में भी मिल रहा Galaxy AI फीचर्स

भारत समेत पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी  एआई की खूब चर्चाएं हो रही है. एआई धीरे-धीरे लोगों की एक आम जरूरत बनता जा रहा है. गैजेट्स बनाने वाली कंपनियां भी अपने-अपने प्रॉडक्ट्स में एआई फीचर्स देने लगी है. साउथ कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग उन्हीं कंपनियों में से एक है. इस कंपनी ने पहले अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज यानी Samsung Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स को शामिल किया और कंपनी ने अपने ईयरबड्स में भी एआई फीचर्स को रोलआउट करना शुरू कर दिया है.

सैमसंग के बड्स में एआई फीचर

दरअसल, सैमसंग ने ओटीए अपडेट के माध्यम से Galaxy Buds Pro 2, Galaxy Buds 2 और Galaxy Buds FE में Galaxy AI फीचर्स को रोल आउट करना शुरू कर दिया है. गैलेक्सी बड्स में ये फीचर्स आने के बाद यूजर्स अब सीधे ईयरबड्स में ही लाइव ट्रांसलेशन और एक्सप्लेशन जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे. हालांकि, आपको बता दें कि बड्स में एआई फीचर्स का इस्तेमाल वही  यूज़र्स कर पाएंगे, जिनके पास  Samsung Galaxy S24 Series के स्मार्टफोन होंगे. अगर यूजर्स के पास गैलेक्सी एस24 सीरीज का फोन और गैलेक्सी बड्स 2 या एआई सपोर्ट वाले बड्स है, तो यूजर्स सीधे अपने ईयरबड्स से बात कर सकते हैं, और उनकी बात सामने वाले यूजर्स को लाइव ट्रांसलेशन के साथ सुनाई देगी. इस तरह  से यूजर्स सैमसंग के इस फोन और बड्स की मदद से बिना किसी रुकावट या सेटिंग के आसानी से किसी भी भाषा में निर्बाध दो-तरफा संचार  कर पाएंगे.

इंटरप्रेटर फीचर से क्या होगा?

सैमसंग ने इंटरप्रेटर फीचर भी पेश किया है, जहां दो यूजर्स, एक गैलेक्सी बड्स मॉडल के साथ और दूसरा गैलेक्सी एस 24 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ भी आपस में बात करेंगे तो उन्हें एक-दूसरे का लाइव ट्रांसलेशन सुनाई दे पाएगा. इसका मतलब है कि एक कॉल पर दो लोग हैं तो दोनों के पास गैलेक्सी एआई वाले ये दोनों सैमसंग डिवाइस होना जरूरी नहीं है. अगर दोनों के पास कोई एक भी डिवाइस है, तो वो इस फीचर का फायदा उठा सकेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments