Home Latest News Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को...

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

6
0
Google search engine

Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लवप्रीत (26) और घायल की राजन के रूप में हुई है। दोनों युवक गुरुवार देर शाम शाहकोट की तरफ से नकोदर जा रहे थे। रास्ते में कार चलाते समय ड्राइवर को अचानक नींद या झपकी आ गई। उसका कार से नियंत्रण छूट गया और कार ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार की हुई मौत

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। हादसे में लवप्रीत की मौत हो गई, जबकि घायल राजन का इलाज चल रहा है। दोनों युवक शाहकोट के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक लवप्रीत के शव को कब्जे में लेकर नकोदर की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जैसे ही मृतक के परिजन थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराएंगे, उनकी मांग और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here