Home Latest News Amritsar में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट...

Amritsar में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

4
0
Google search engine

अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में 6 प्रमुख स्थानों पर शाम 6 बजे सूर्यास्त के समय रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
इसके अलावा 2 स्थानों पर छोटे पुतले जलाए जाएंगे। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में भी लोग अपने स्तर पर रावण के पुतले जलाकर दशहरा मनाएंगे। सोमवार को लोहगढ़ गेट इलाके में लोग रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के छोटे-बड़े पुतले खरीदकर ले जाते दिखाई दिए। दशहरा पर्व को लेकर बाजारों में भी उत्साह देखने को मिला।
त्योहार के दौरान मैदानों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख दशहरा मैदानों के आसपास यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि लोग शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें। दशहरा कमेटियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
रामलीला की झांकियां मुख्य मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचेंगी
दशहरा पर्व पर शहर के विभिन्न रामलीला आयोजकों की ओर से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, रावण और मेघनाद की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दशहरा मैदानों तक पहुंचेंगी।
वहीं, ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा श्री हनुमान मंदिर परिसर में भी विशेष परंपरा निभाई जाएगी। शारदीय नवरात्र के दौरान लंगूर बने छोटे-बड़े बच्चे बजरंगी सेना के साथ अपनी गदाओं से रावण के पुतले पर प्रहार करेंगे और बुराई के अंत का संकल्प लेंगे।
दुर्ग्याणा दशहरा ग्राउंड में होगा 100 फीट ऊंचे रावण का दहन
इस बार दुर्ग्याणा दशहरा ग्राउंड में 100 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। शहर में माता भद्रकाली ग्राउंड, पंचरत्न श्रीकृष्ण मंदिर, छेहर्टा दशहरा ग्राउंड, मजीठा रोड और फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर प्रमुख आयोजन होंगे। इन स्थानों पर शाम को बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here