Home Latest News Jalandhar में 75 किलो संदिग्ध पनीर सीज:सेहत विभाग की मिठाई की दुकानों...

Jalandhar में 75 किलो संदिग्ध पनीर सीज:सेहत विभाग की मिठाई की दुकानों पर रेड; खोया-पनीर के सैंपल जांच को भेजे

2
0
Google search engine

जालंधर में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।

फूड सेफ्टी विंग की टीम ने शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे किशनपुरा सब्जी मंडी के पास मिठाई की दुकानों और खाद्य सामग्री की सप्लाई की जांच की।
इस दौरान करीब 75 किलो पनीर संदिग्ध पाए जाने पर सीज किया गया। वहीं, खोया और पनीर के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने पहले इलाके से गुजर रही एक संदिग्ध गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली। इसके बाद मंडी के पास स्थित 2 मिठाई की दुकानों पर अचानक जांच की गई।
अधिकारियों ने वहां मौजूद खोया और पनीर की गुणवत्ता की पड़ताल की। जांच के दौरान करीब 75 किलो पनीर प्रथम दृष्टया मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके बाद उसे कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।
पनीर के सैंपल लैब भेजे गए
अधिकारियों के मुताबिक, पनीर के सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि खाद्य सामग्री में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी कोई खामी है या नहीं। यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और सीज किए गए पनीर को नष्ट कराया जा सकता है।
दूसरे जिले से मंगवाया था पनीर
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित दुकानदार ने पनीर दूसरे जिले से मंगवाया था, लेकिन मौके पर उसकी खरीद का बिल या जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके। इस पर विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर खाद्य सामग्री की खरीद पक्के बिल के साथ करें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसके स्रोत और सप्लाई की जानकारी हासिल की जा सके।
मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में मिठाई की दुकानों के अलावा रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलों में भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। विभाग ने खाद्य विक्रेताओं को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here