Home Latest News Jalandhar में Excise Team से विवाद के बाद गोलियां चली:ADCP बोले- 4...

Jalandhar में Excise Team से विवाद के बाद गोलियां चली:ADCP बोले- 4 लोगों पर पर्चा दर्ज, एक गिरफ्तार; रेड करने गई थी टीम

17
0
Google search engine

जालंधर में एक्साइज टीम और शराब तस्करों के बीच हुई धक्का-मुक्की के दौरान गोली चली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (पीपीएस) ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर एक्साइज विभाग की टीम ने भार्गव कैंप इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने बोनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और मौके से अवैध शराब भी बरामद की।
दो पक्षों में विवाद बढ़ा, गोलियां चली
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस और एक्साइज विभाग की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और गोली चलने की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here