Home Latest News Punjab Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,...

Punjab Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 3 दिनों का हाल

2
0
Google search engine

पंजाब में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।
वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और संगरूर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी तेज बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा पूरे पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
22 जुलाई: कई जिलों में फिर रहेगा बारिश का जोर
22 जुलाई को मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में येलो अलर्ट रहेगा। यहां भी तेज बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
23 जुलाई: चार जिलों में येलो अलर्ट
23 जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है। वहीं पंजाब के अन्य जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
24 जुलाई: अलर्ट नहीं, लेकिन बारिश की संभावना बरकरार
24 जुलाई को किसी भी जिले के लिए कोई विशेष मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार पूरे पंजाब में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here