Home delhi SBI Bank Holidays: आज ही निपटा लें जरूरी काम, 6 दिन तक...

SBI Bank Holidays: आज ही निपटा लें जरूरी काम, 6 दिन तक देश का सबसे बड़ा बैंक रहेगा बंद, देखें लिस्ट

33
0
Google search engine

‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ (AISBISF) ने दो दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

अगर आपका खाता State Bank of India (SBI) में है और आपको बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उसे आज ही निपटा लेना बेहतर होगा। कल यानी 23 मई 2026 से लगातार 6 दिनों तक बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसकी वजह चौथा शनिवार, रविवार की छुट्टी, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद का त्योहार है। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।
क्यों बंद रह सकते हैं बैंक?
-23 मई 2026 – चौथा शनिवार
हर महीने के चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। इसलिए इस दिन SBI सहित सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
-24 मई 2026 – रविवार
रविवार होने के कारण सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
कर्मचारियों ने की हड़ताल का ऐलान
‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ (AISBISF) ने दो दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों के काम पर न आने से शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। कई जगहों पर बैंक पूरी तरह बंद भी रह सकते हैं।

 

-27 और 28 मई 2026 – बकरीद की छुट्टी
बकरीद (ईद-उल-अज़हा) के अवसर पर RBI के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में दोनों दिन छुट्टी रहने की संभावना है।
हड़ताल क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी?
SBI कर्मचारी संगठन कई मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगें इस प्रकार हैं।
– बैंक में आउटसोर्सिंग बंद की जाए।
– सशस्त्र गार्ड और सब-स्टाफ की स्थायी भर्ती की जाए।
– NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) कर्मचारियों को फंड मैनेजर बदलने की आजादी मिले।
– कर्मचारियों के प्रमोशन और करियर ग्रोथ नीति की समीक्षा हो।
– अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में समानता लाई जाए।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इन मुद्दों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
अगर बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, तो कई जरूरी ऑफलाइन काम प्रभावित हो सकते हैं, जैसे:
– बैंक शाखा से नकद जमा या निकासी
– पासबुक अपडेट
– चेक जमा और क्लियरेंस
– डिमांड ड्राफ्ट से जुड़े काम
– लोन प्रोसेसिंग
– अकाउंट से जुड़े दस्तावेजी काम
-इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरे कर लें।
कौन-सी सेवाएं चालू रहेंगी?
SBI ने कहा है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। ग्राहक इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:
– इंटरनेट बैंकिंग
– YONO SBI ऐप
– UPI पेमेंट
– ATM से कैश निकासी
– मोबाइल बैंकिंग सेवाएं
यानि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और डिजिटल भुगतान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
जरूरी नकद पहले ही निकाल लें। चेक क्लियरेंस से जुड़े काम जल्दी निपटा लें। बैंक शाखा जाने वाले काम आज ही पूरे कर लें। ज्यादा से ज्यादा डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करें। इससे आपको छुट्टियों और हड़ताल के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here