Home Latest News Tarantaran के वल्टोहा में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग...

Tarantaran के वल्टोहा में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में 4 आरोपी घायल

3
0
Google search engine

तरनतारन जिले के वल्टोहा इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ों हुई।

जानकारी के अनुसार, वल्टोहा थाना पुलिस की टीम एक गैंगस्टर के दो साथियों के साथ हुई क्रॉस फायरिंग की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई थी, तभी गैंगस्टर के मास्टरमाइंड द्वारा भेजे गए दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती मुठभेड़ में गैंगस्टर के सहयोगी आकाशदीप और सनी घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम अभी घटनास्थल पर कार्रवाई कर ही रही थी कि अचानक बाइक पर सवार दो अन्य हमलावर मौके पर पहुंचे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों हमलावरों का पीछा किया और क्रॉस फायरिंग के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सनी और सुखविंदर के रूप में हुई है। दोनों को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here