Home delhi आज Pakistan जाएंगे 2840 सिख श्रद्धालु, अकेली महिला को नहीं...

आज Pakistan जाएंगे 2840 सिख श्रद्धालु, अकेली महिला को नहीं दिया गया वीजा

19
0
Google search engine

बैसाखी और खालसा साजना दिवस के मौके पर सिख श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे।

इस बार यात्रा को लेकर कड़े नियम लागू किए गए हैं। अब कोई भी श्रद्धालु अकेले यात्रा नहीं कर सकेगा। सभी को परिवार या समूह के साथ ही दर्शन के लिए जाना होगा। यह फैसला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया है।
कब और कैसे होगी यात्रा?
SGPC के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार सुबह 8 बजे अमृतसर स्थित SGPC कार्यालय से रवाना होगा। इसके बाद वे अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे। इस बार पूरे देश से लगभग 2840 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होंगे।
वीजा से जुड़ी जानकारी
इस यात्रा के लिए SGPC ने कुल 1795 पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे थे। इनमें से 1763 को वीजा मिल गया है और 32 आवेदन खारिज कर दिए गए। इसके अलावा दिल्ली से 409 और हरियाणा से 255 श्रद्धालुओं को भी वीजा जारी किया गया है।
सर्बजीत कौर मामले के बाद सख्ती
पिछले साल एक महिला श्रद्धालु सर्बजीत कौर के पाकिस्तान में रुक जाने की घटना सामने आई थी। उसी के बाद से इस बार नियम और सख्त किए गए हैं। अब किसी भी अकेले पुरुष या महिला का वीजा आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। इसी वजह से कई श्रद्धालु इस बार यात्रा पर नहीं जा पाए।
SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि श्रद्धालु सबसे पहले पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में माथा टेकेंगे। यहीं पर मुख्य समागम आयोजित होगा। यह पूरी यात्रा 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलेगी।
सरकार से क्या मांग की गई?
SGPC ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को पूरी तरह खोलने और पासपोर्ट व 20 डॉलर की फीस खत्म करने की मांग दोहराई है। SGPC के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचे और अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here