Home delhi PNB बैंक के 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के आरोपी हीरा कारोबारी...

PNB बैंक के 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

66
0
Google search engine

 हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है।

भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक में वर्षों से फरार चल रहा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। करीब 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के आरोपी चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी भारत की एजेंसियों की कड़ी निगरानी और लगातार संपर्क के चलते संभव हो पाई है।
चोकसी, जो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में मुख्य आरोपी और नीरव मोदी का मामा है, 2018 में भारत से फरार हो गया था। उसके बाद से वो एक देश से दूसरे देश में शरण लेता रहा—कभी एंटीगुआ तो कभी यूरोप। लेकिन अब बेल्जियम में उसकी गिरफ्तारी को भारत के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
कैसे दबोचा गया चोकसी?
सीबीआई के मुताबिक, चोकसी को भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर बेल्जियम की पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह 2021 के अंत में एंटीगुआ से गायब हो गया था और तभी से उसकी लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा था। दो महीने की कड़ी निगरानी के बाद उसे ट्रेस कर हिरासत में लिया गया। वह इस समय पुलिस की कस्टडी में है और संभावना जताई जा रही है कि वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर बेल पर रिहाई की कोशिश कर सकता है।
कोर्ट पहले ही जारी कर चुकी है गिरफ्तारी वारंट
चोकसी के खिलाफ मुंबई की एक अदालत दो ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट पहले ही जारी कर चुकी है—पहला 23 मई 2018 और दूसरा 15 जून 2021 को। ये वारंट PNB घोटाले में उनकी संलिप्तता के चलते जारी किए गए थे।
बेल्जियम में शरण लेने की कोशिश
पता चला है कि चोकसी ने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम में स्थायी निवास की अनुमति मांगी थी। उसका दावा था कि उसकी पत्नी प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक हैं, और वह वहीं बसना चाहता है। उसने ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ के लिए आवेदन भी किया, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान उसने गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज और नागरिकता छिपाने जैसे गंभीर नियम उल्लंघन किए। सूत्रों के अनुसार, चोकसी कथित तौर पर इलाज के बहाने स्विट्जरलैंड के एक कैंसर अस्पताल में जाने की योजना भी बना रहा था। लेकिन उससे पहले ही उसकी गिरफ्तारी ने भारत की जांच एजेंसियों के लिए एक नई उम्मीद जगा दी है कि उसे जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जा सकेगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here