Home delhi Dr. Manmohan Singh के निधन पर LoP Partap Singh Bajwa ने किया...

Dr. Manmohan Singh के निधन पर LoP Partap Singh Bajwa ने किया शोक व्यक्त

84
0
Google search engine

कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आपको बतादें कि मनमोहन सिंह का आज रात 9:51 बजे दिल्ली के AIIMSमें निधन हो गया था, उन्होंने 92 साल की उम्र में आखरी साँस ली। उन्हें आज शाम बेहोश होने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हुआ है। प्रताप सिंह बाजवा ने उनके निधन पर कहा कि भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और हमारे देश के सबसे विनम्र और प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह हमें छोड़कर चले गए हैं। कम बोलने वाले लेकिन अपार बुद्धि वाले व्यक्ति के नेतृत्व में भारत ने महत्वपूर्ण चुनौतियों के बीच शालीनता और निष्ठा के साथ काम किया। नागरिक संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता तथा भारत की प्रगति में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। राष्ट्र एक सच्चे राजनेता और भारतीय राजनीति के एक सौम्य दिग्गज के निधन पर शोक मना रहा है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here