Home Latest News Amritsar Airport पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों...

Amritsar Airport पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

2
0
Google search engine

शुरुआती चरण में ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी सुविधा

अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी डिजीयात्रा सुविधा शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट पर 1 नवंबर 2026 से इस सुविधा का लाइव ट्रायल शुरू किया जाएगा।
इसके बाद ई-चिप युक्त पासपोर्ट रखने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय यात्री चेहरे की पहचान के जरिए एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में प्रवेश कर सकेंगे। इससे यात्रियों को प्रवेश के दौरान होने वाली प्रक्रिया में आसानी होगी और उनका समय भी बचेगा।

चेहरे की पहचान से मिलेगा टर्मिनल में प्रवेश

इस सुविधा को शुरू करने के लिए एयरपोर्ट पर पहले से ही फेस स्कैनर मशीनें लगाई जा चुकी हैं। इन मशीनों के जरिए यात्रियों के चेहरे की पहचान की जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस सुविधा को लेकर जरूरी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए तत्परता परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। अब 1 नवंबर से इसका लाइव ट्रायल शुरू होगा।

बार-बार दस्तावेज दिखाने की जरूरत होगी कम

डिजीयात्रा सुविधा के तहत यात्रियों को टर्मिनल भवन में प्रवेश के लिए बार-बार अपने दस्तावेज दिखाने की जरूरत कम होगी। चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक के माध्यम से यात्री की पहचान की जाएगी। इससे प्रवेश प्रक्रिया को पहले के मुकाबले अधिक सहज, सुगम और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी।

शुरुआती चरण में ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी सुविधा

हालांकि, शुरुआती चरण में यह सुविधा सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होगी। फिलहाल इसका लाभ केवल ई-चिप युक्त पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को मिलेगा, जो अंतरराष्ट्रीय उड़ान से यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यह सुविधा सिर्फ प्रस्थान करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के टर्मिनल भवन में प्रवेश के लिए लागू होगी।
यानी विदेश से अमृतसर आने वाले यात्रियों को अभी इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा घरेलू यात्रियों के लिए भी इस लाइव ट्रायल के तहत कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अमृतसर एयरपोर्ट पर इस सुविधा की शुरुआत को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। लाइव ट्रायल के दौरान इस तकनीक के इस्तेमाल से यात्रियों को मिलने वाली सुविधा का परीक्षण किया जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here