Home Latest News सांसद साहनी देंगे युवक को स्कूटी:फोन पर बात की, धमाके में जली...

सांसद साहनी देंगे युवक को स्कूटी:फोन पर बात की, धमाके में जली थी डिलीवरी बॉय की एक्टिवा

4
0
Google search engine

जालंधर में बीएसएफ (BSF) हेडक्वार्टर के पास हुए IED धमाके में स्कूटी खोने वाले डिलीवरी बॉय को राज्यसभा सांसद साहनी स्कूटी लेकर देंगे।

सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने पीड़ित युवक गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह के साथ फोन पर बात की और पूरी जानकारी ली। सांसद ने कहा कि वह आपके बेटे गुरप्रीत को नई स्कूटी लेकर देंगे। कौन सी स्कूटी चाहिए, उसका मॉडल मेरे पीए को भिजवा दें। साहनी ने ये भी कहा कि अगर बेटा डिलीवरी का ही काम जारी रखना चाहता है, तो उनको कोई आपत्ति नहीं है। हां अगर वो स्किल होकर कुछ और बेहतर करना चाहता है तो उनकी सन फाउंडेशन उसे स्किल्ड करेगी। सांसद ने धमाके में घायल हुए गुरप्रीत का हाल भी जाना और कहा कि अगर इलाज में भी जरूरत हो तो बताइएगा।
बता दें कि धमाके वाली रात 8 बजे जालंधर के गढ़ा का गुरप्रीत अपनी स्कूटी से बीएसएफ में पार्सल लेने आया था। इस दौरान वह स्कूल के पास ही मोबाइल पर मेल सर्च कर रहा था कि उसके पिता का फोन आ गया। फोन सुनते हुए जैसे ही गुरप्रीत स्कूटी से कुछ दूर गया तो वहां पर धमाका हो गया।
गुरप्रीत को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा
धमाके के बाद गुरप्रीत को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। वह अभी भी सहमा हुआ है। इस हादसे में अपना रोजगार और वाहन गंवा चुके युवा डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह की मदद के लिए राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने दरियादिली दिखाई है।
पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी।
पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी।
सांसद साहनी ने कहा…
गुरप्रीत की जो स्कूटी डैमेज हुई है, उसे हमारी संस्था सन फाउंडेशन लेकर देगी ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सके और अपना काम शुरू कर सके।
धमाके के बाद जांच करती पुलिस।
धमाके के बाद जांच करती पुलिस।
धमाके में तबाह हो गया था रोजगार का साधन
धमाके के वक्त गुरप्रीत सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर पार्सल रिसीव करने आया था। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसकी स्कूटी पूरी तरह जल गई और गुरप्रीत को भी गंभीर चोटें आईं। उसके पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि धमाके के असर से गुरप्रीत के कान, कंधे और पैरों पर गहरे जख्म हुए हैं और उसे सुनने में भी दिक्कत आ रही है।
सांसद ने फोन कर बढ़ाया हौसला
सांसद विक्रम साहनी ने दिल्ली से गुरप्रीत के पिता को फोन किया। बातचीत के दौरान जब उन्हें पता चला कि परिवार का गुजारा चलाने वाला इकलौता साधन (स्कूटी) नष्ट हो चुका है, तो उन्होंने तुरंत नई बाइक देने की घोषणा की।
इलाज और नौकरी का भी दिया भरोसा
सांसद ने केवल वाहन तक ही अपनी मदद सीमित नहीं रखी। उन्होंने कहा कि यदि गुरप्रीत भविष्य में कुछ और सीखना चाहता है, तो वे उसे अपने स्किल सेंटर में ट्रेनिंग दिलाकर अच्छी नौकरी दिलाने में भी मदद करेंगे। फिलहाल, गुरप्रीत के इलाज और अन्य जरूरतों के लिए भी सांसद ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस पहल की पूरे पंजाब में प्रशंसा हो रही है। पीड़ित परिवार ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में यह मदद उनके लिए एक नई उम्मीद की किरण है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here