Home Latest News Amritsar में दो ड्रग और हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस ने...

Amritsar में दो ड्रग और हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा

2
0
Google search engine

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी के दो संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5.438 किलो हेरोइन, तीन उन्नत हथियार – ग्लॉक 9mm, जिगाना 9mm और .32 बोर पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस और ₹4500 नकद बरामद हुआ है। यह रकम कथित रूप से ड्रग मनी बताई जा रही है।
आरोपी सोशल मीडिया से पाकिस्तान तस्करों से जुड़े थे
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, हेरोइन और अवैध हथियार पहले भारतीय सीमा में लाए जा रहे थे और फिर एक संगठित नेटवर्क के जरिए विभिन्न इलाकों में वितरित किए जा रहे थे।
एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR
पुलिस ने कहा कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई FIR दर्ज की गई हैं। आगे की जांच में पुलिस इस पूरे गिरोह के आगे और पीछे जुड़े लोगों को उजागर करने की कोशिश कर रही है।
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा, पंजाब पुलिस ड्रग्स और अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर दृढ़ है। ऐसे किसी भी गिरोह को छोड़ा नही जाएगा जो राज्य और समाज की शांति के लिए खतरा बने।
पुलिस की इस कार्रवाई को राज्य में नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। जांच अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में नेटवर्क के सभी कनेक्शन सामने आएंगे और पूरे गिरोह को समाप्त किया जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here