Home Latest News Jalandhar: RTO कार्यालय में लोगों को बड़ी राहत, मिल रही ये सुविधा

Jalandhar: RTO कार्यालय में लोगों को बड़ी राहत, मिल रही ये सुविधा

123
0
Google search engine

जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट कार्यालय (आर.टी.ओ.) में अब भ्रष्टाचार और एजैंट राज के खिलाफ न केवल सख्ती दिखाई जा रही है।

जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट कार्यालय (आर.टी.ओ.) में अब भ्रष्टाचार और एजैंट राज के खिलाफ न केवल सख्ती दिखाई जा रही है, बल्कि एक जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है, जिसका सकारात्मक असर प्रत्यक्ष रूप से जनता को मिलना शुरू हो गया है। आर.टी.ओ. बलबीर राज सिंह के नेतृत्व में चल रही, इस मुहिम का उद्देश्य न केवल कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, बल्कि लोगों को बिना एजैंटों के सीधी और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना भी है।
बलबीर राज सिंह ने बताया कि आर.टी.ओ. कार्यालय में सेवा केंद्र का एक अलग काउंटर स्थापित किया गया है। यहां महिला कर्मचारी को विंडो पर बैठाकर लोगों की सहायता के लिए तैनात थी। इसका परिणाम यह रहा कि आज 33 से अधिक लोग सीधे इस काऊंटर पर पहुंचे और बिना किसी एजैंट की मदद के अपने वाहन की आर.सी. और ड्राइविंग लाइसैंस से संबंधित अपनी फाइल के स्टेटस संबंधी समूची जानकारी हासिल की।
उल्लेखनीय है कि पहले यह लोग आरटीओ कार्यालय आने पर एजेंटों के झांसे में आकर भ्रष्टाचार का शिकार बनते थे। एजेंट न केवल अतिरिक्त पैसे वसूलते थे, बल्कि कई बार फर्जी दस्तावेजों का भी सहारा लेते थे। अब जागरूकता अभियान के चलते लोग सेवा केंद्र के काऊंटर का लाभ सीधे लाभार्थी बन रहे हैं।
पब्लिक विंडो सिस्टम से ट्रांसपोर्ट संबंधी कामों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता
आर.टी.ओ. कार्यालय में अब पूरी तरह से पब्लिक विंडो सिस्टम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को दो नए कम्प्यूटर और दो नई विंडो शुरू की गईं, जिससे अब कार्यालय में अब कुल 4 से बढ़कर 5 विंडो चालू हो गई हैं। इन विंडो पर कर्मचारी हर समय मौजूद रहते हैं और आने वाले नागरिकों की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान किया जाता है। जिक्र योग्य है कि आर.टी.ओ. कार्यालय में हो रहे ये बदलाव न केवल जनहित में हैं, बल्कि सरकारी तंत्र की छवि को भी सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं।
जिला के 35 सेवा केंद्रों को आर.टी.ओ. सेवाओं से जोड़ा जाएगा
आर.टी.ओ. बलबीर राज सिंह ने बताया कि जिला के 35 सेवा केंद्रों को आर.टी.ओ. सेवाओं से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में आर.टी.ओ. कार्यालय में ही सेवा केंद्र के कर्मचारियों को आर.सी. और डी.एल. संबंधी सेवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद यह प्रशिक्षण पूरे जिले के सभी सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को दिया जाएगा। आरटीओ ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग अपने एस.डी.एम स्तर के सेवा केंद्रों से ही ये सेवाएं प्राप्त कर सकें और जालंधर शहर तक न आना पड़े।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here