Home Latest News OTT पर भी होगा Akshay Kumar और John Abraham का क्लैश, कहां...

OTT पर भी होगा Akshay Kumar और John Abraham का क्लैश, कहां स्ट्रीम होगी वेदा?

151
0
Google search engine

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच क्लैश के किस्से तो खूब सुने होंगे। लेकिन अब ओटीटी पर भी मूवीज के बीच भिड़ंत देखने को मिलती है। इस कड़ी में नया नाम सुपरस्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म वेदा का शामिल हो रहा है, जो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस फिल्म के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

खास बात ये है कि वेदा एक अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि वेदा (Vedaa) ओटीटी पर कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी वेदा

बीते 15 अगस्त सिनेमाघरों में तीन फिल्में रिलीज हुईं थीं, जिनमें स्त्री 2 (Stree 2), खेल खेल में (Khel Khel Mein) और वेदा शामिल थीं। बेशक बॉक्स ऑफिस पर वेदा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अपनी कहानी और दमदार एक्शन सीक्वेंस से इस मूवी ने हर किसी को इंप्रेस किया। अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए रेडी है। गौर करें वेदा के ओटीटी रिलीज प्लेटफॉर्म की तरफ तो मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ये फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।

रिलीज से पहले वेदा के डिजिटल राइट्स जी5 ने खरीद लिए थे। बताया जा रहा है कि दशहरा के मौके पर 11 या फिर 12 अक्टूबर को वेदा को जी5 पर ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है। मालूम हो कि अक्षय कुमार की सरफिरा भी 11 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

इस तरह से एक बार फिर से जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलेगा। लेकिन इस बार थिएटर्स में नहीं बल्कि ओटीटी पर भिड़ंत होगी।

वेदा का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज वेदा एक फ्लॉप मूवी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर इस फिल्म की नेट कमाई 20 करोड़ रही है, जो जॉन अब्राहम के स्टारडम के हिसाब से काफी कम है। जॉन के अलावा इस मूवी में शरवरी वाघ और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका में मौजूद रहे।

Google search engine