Home delhi Sehwag ने Congress प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा निर्दलीय...

Sehwag ने Congress प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा निर्दलीय के साथ…Haryana के चुनावी खेल में हर फील्ड के सितारे

147
0
Google search engine

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज यानी गुरुवार को थम जाएगा. 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 को नतीजे घोषित होंगे. हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली से सटे इस राज्य में चुनाव खास है।

यहां पर नेताओं के प्रचार के लिए क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स लोगों के बीच पहुंचे. इस लिस्ट में दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और एक्ट्रेस चिंत्रागदा सिंह का नाम भी शामिल है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांगने पहुंचे थे. अनिरुद्ध तोशाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सहवाग ने कहा कि मैं उन्हें (अनिरुद्ध चौधरी) अपना बड़ा भाई मानता हूं और उनके पिता रणबीर सिंह महेंद्रा ने मेरा बहुत समर्थन किया था. रणबीर सिंह बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं. सहवाग ने कहा, मैं तोशाम के लोगों से अनिरुद्ध चौधरी को जिताने की अपील करता हूं.

अनिरुद्ध चौधरी हरियाणा के चार बार के मुख्यमंत्री बंसीलाल के पोते हैं. उनकी चचेरी बहन 48 वर्षीय श्रुति चौधरी बीजेपी की प्रत्याशी हैं. वह बंसीलाल के छोटे बेटे सुरेंद्र सिंह की बेटी हैं.

Google search engine