किसान, जिसे अन्नदाता के रूप में सम्मानित किया जाता है, हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।
किसान, जिसे अन्नदाता के रूप में सम्मानित किया जाता है, हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वे अपनी मेहनत और संघर्ष से हमें अन्न उपलब्ध कराते हैं, जिसके बिना हमारा जीवन अधूरा होता। हर दिन हम जो भोजन खाते हैं, वह उन्हीं किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। देश के किसानों की भलाई और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने किसानों के हितों के लिए बहुत काम किया।
किसानों का योगदान
आपको बता दें कि किसानों के अथक प्रयासों के कारण आज देश की 1.40 अरब से अधिक आबादी को भोजन मिल पा रहा है। किसानों का यह योगदान देश की अर्थव्यवस्था और समाज में अनमोल है। इसलिए यह कहा जाता है कि देश हमेशा किसानों का ऋणी रहेगा, और हम कभी भी उनके योगदान का कर्ज नहीं चुका सकते।
सरकार द्वारा किसानों के लिए योजनाएं:
सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना और उन्हें विभिन्न लाभ देना है। आइए जानते है इस योजना के बारे में विस्तार से…
1.प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN):
इस योजना के तहत, पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में वितरित की जाती है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी खेती के खर्चों में मदद करना है।
2. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC):इस योजना के माध्यम से किसानों को बैंक से कृषि कार्यों के लिए आसानी से ऋण मिलता है। इस ऋण का उपयोग वे कृषि उपकरण, बीज, खाद, और अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए कर सकते हैं।
3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY):इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए फसल बीमा प्रदान करना है। इससे किसानों को फसल खराब होने पर आर्थिक मदद मिलती है।
1.राष्ट्रीय कृषि विकास योजना:
इस योजना के तहत, कृषि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों मिलकर काम करते हैं। इसका उद्देश्य कृषि उत्पादकता को बढ़ाना और किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
2.उज्जवला योजना:
इस योजना के तहत, गरीब किसानों और ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है, जिससे वे परंपरागत ईंधन से मुक्त होकर साफ-सुथरी रसोई में खाना बना सकें।
3.राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन (NBHM):मधुमक्खी पालन के महत्व को समझते हुए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन (NBHM) की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देना और “मीठी क्रांति” को लागू करना है। इस योजना के अंतर्गत, मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है ताकि वे शहद उत्पादन को बढ़ा सकें। इसके साथ ही किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। इस मिशन से न केवल शहद उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
4.नमो ड्रोन दीदी योजना:भारत सरकार ने हाल ही में नमो ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) को ड्रोन तकनीक से लैस करना है। इस योजना के तहत, सरकार गांवों में रहने वाली महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध करा रही है ताकि वे खेती, आपूर्ति और अन्य कार्यों में इनका उपयोग कर सकें। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें नवीनतम तकनीकी उपकरणों से लैस करना है। इससे महिलाओं को विभिन्न कार्यों में मदद मिलेगी, जैसे कि खेतों में ड्रोन के जरिए फसल की निगरानी, कीटनाशकों का छिड़काव, और कृषि संबंधी अन्य कार्यों को जल्दी और प्रभावी तरीके से करना।